शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 14 मई (हि.स.)। महिला सुरक्षा से जुड़े मामले में रुड़की कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी को पीड़िता ने कोतवाली रुड़की में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुहाना निवासी राशिद पुत्र सुल्तान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर जनपद के पंचठागढ़ी क्षेत्र की एक महिला समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 24/26 दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपित राशिद (24) निवासी पुहाना थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

