दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार
| Jun 26, 2026, 19:44 IST
देहरादून, 26 जून (हि.स.)। शहर के रायपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले मेंएक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 5 जून को रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बंजारावाला, पटेलनगर निवासी 24 वर्षीय कमल सिंह रावत ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित के आधार पर आरोपित के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपित को 25 जून को मोथरोवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

