home page

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

 | 
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 30 जुलाई (हि.स.)।पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर युवती को शादी का झांसा देकर वर्ष 2020 से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली कलियर में आरोपी अब्दुल रहमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने आरोपी अब्दुल रहमान पुत्र इकलाख, निवासी इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) को रहमतपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक विशाखा असवाल और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला