home page

शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.45 करोड़ की ऑनलाइन ठगी

 | 
शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.45 करोड़ की ऑनलाइन ठगी


हरिद्वार, 28 अप्रैल (हि.स.)।सिडकुल क्षेत्र में फार्मा कंपनी के एक कर्मचारी से ऑनलाइन शेयर मार्केट में बड़े मुनाफे का सपना दिखाकर 1.45 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी के निवासी नीरज कुमार ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में फेसबुक पर निवेश संबंधी एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने लिंक पर संपर्क किया तो उन्हें ग्रुप में जोड़कर शेयर मार्केट में निवेश का ऑफर दिया गया। आरोपितों ने स्वयं को प्रतिष्ठित निवेश सलाहकार बताया और भारी मुनाफे का भरोसा देकर नियो कोट प्रो ऐप डाउनलोड करवाया। शिकायत के अनुसार शुरुआत में एप पर निवेश राशि और लाभ बढ़ता हुआ दिखाई दिया।

ऐसे में विश्वास बढ़ने पर आरोपितों ने अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी धनराशि ट्रांसफर कराई। कुल मिलाकर उन्होंने एक करोड़ 45 लख रुपए जमा करवाए। लेकिन जब राशि निकालने का प्रयास किया तो राशि ट्रांसफर नहीं हुई। इसके बाद आरोपित संपर्क से बाहर हो गए। खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल और पुलिस को शिकायत की।

सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला