भतीजे ने की ताई की हत्या, 72 घंटे में खुलासा
| Feb 21, 2026, 16:06 IST
उधम सिंह नगर, 21 फरवरी (हि.स.)। जिले के खटीमा शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पैसों के लालच में अपनी ताई की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रवि चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया गया। करीब 70 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतका के भतीजे रवि चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पैसों की जरूरत के चलते मफलर से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। वारदात के बाद वह नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजय आहूजा

