home page

मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार,12 मोबाइल फोन बरामदगी

 | 
मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार,12 मोबाइल फोन बरामदगी


हरिद्वार, 01 मई (हि.स.)। पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राह चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में 30 अप्रैल को ग्राम शाहपुर और मंडावर के दो व्यक्तियों से बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल फोन झपटने की घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों से सूचना तंत्र मजबूत किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित अंकुल उर्फ अंकुर (26 वर्ष), निवासी रायपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा), हाल निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर, गुलशन (27 वर्ष), निवासी रायपुर, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं।आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपित गुलशन का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों का चलन कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला