home page

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को 24 घंटे में दबोचा

 | 
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को 24 घंटे में दबोचा


हरिद्वार, 22 अक्टूबर (हि.स.)।महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर को नाबालिग पीड़िता ने कोतवाली पिरान कलियर पहुंचकर साहिल नामक युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पीड़िता के बयान लिए गए और आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर 22 अक्टूबर को डबल रोड, धनोरी रोड से आरोपी साहिल (20) पुत्र इसराईल, निवासी इमाम साहब रोड, कलियर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला