दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर चाकू के साथ गिरफ्तार
हरिद्वार, 05 मार्च (हि.स.)। जनपद के बॉर्डर क्षेत्र में चल रही सघन चेकिंग के दौरान मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देश पर जनपद के बार्डर इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग टीम के प्रमुख दरोगा हेमदत्त भारद्वाज के अनुसार गिरफ्तार की पहचान अतुल भारद्वाज पुत्र संदीप भारद्वाज के रूप में हुई है। यह कुछ
समय से खेड़ा जट, कोतवाली मंगलौर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अतुल पूर्व में बसन्त विहार दिल्ली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। हाल ही में उसकी हिस्ट्रीशीट मंगलौर थाने में दिल्ली से स्थानान्तरण होकर आयी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

