home page

हरिद्वार में बाबा की हत्या से सनसनी

 | 
हरिद्वार में बाबा की हत्या से सनसनी


हरिद्वार, 21 अप्रैल (हि.स.)। मंगलवार को धर्म नगरी में एक 45 वर्षीय फक्कड़ बाबा की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोड़ी बेलवाला से पार्किंग की ओर जाने वाले मार्ग पर बाबा की एक झोपड़ी थी। स्थानीय लोगों ने झोपड़ी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाबा की हत्या सिर पर पत्थर से वार कर की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणां ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला