home page

पांच हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार

 | 
पांच हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार


हरिद्वार, 19 अप्रैल (हि.स.)। जनपद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था।

पुलिस के अनुसार,थाना सिडकुल में दर्ज मामले में नामजद आरोपी हसिन पुत्र इकबाल अहमद, निवासी छिबरामऊ (उत्तर प्रदेश) एवं वर्तमान निवासी रावली महदूद, पांच मार्च से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी,लेकिन वह बार-बार स्थान बदलकर बच निकल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस टीम ने सिडकुल क्षेत्र में चीतल डेरी के सामने मैदान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला