home page

हरिद्वार में बकरीद पर गऊकशी करते महिला गिरफ्तार

 | 
हरिद्वार में बकरीद पर गऊकशी करते महिला गिरफ्तार


हरिद्वार, 28 मई (हि.स.)। पुलिस प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद हरिद्वार के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में बकरीद पर गऊकशी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि सात आरोपित फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा शहज़ाद अली अपनी पुलिस टीम के साथ बकरीद त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डायल-112 पर ग्राम नागल पलूनी में गौकशी की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां 07 से 08 लोग गौकशी करते पाए गए। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो गौमांस, एक छुरी और एक कुल्हाड़ी बरामद की है। गौकशी के इस संगीन मामले में आरोपितों के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला