दुष्कर्म-पॉक्सो मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
| Oct 16, 2026, 19:15 IST
हरिद्वार, 16 अक्टूबर (हि.स.)। युवती को जबरन होटल ले जाकर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के पिता ने 13 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपित उसकी पुत्री को जबरन होटल ले गया और मारपीट व गाली-गलौज कर दुष्कर्म किया। तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई ज्योति नेगी को सौंपी गई थी।
आरोपित लगातार फरार चल रहा था और पुलिस कई बार उसके घर दबिश दे चुकी थी। एसआई ज्योति नेगी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को घर पर दबिश देकर आरोपी निखिल पुत्र मांगे राम, निवासी झीबरहेड़ी, जयंतीपुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर, यूपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

