home page

चार माह से अपहृत नाबालिग किशोरी बरामद, आरोपित सुहेल गिरफ्तार

 | 
चार माह से अपहृत नाबालिग किशोरी बरामद, आरोपित सुहेल गिरफ्तार


हरिद्वार, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने चार माह से अपहृत 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 22 जून 2026 को वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की तहरीर दी थी, जिस पर 1 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और डीसीआरबी की मदद से सुराग जुटाए। 12 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यदविंदर एन्क्लेव, टाउन स्क्वायर मॉल के निकट एसएएस नगर मोहाली(पंजाब) से आरोपित को हिरासत में लिया और बालिका को बरामद कर लिया।

आरोपित की पहचान सुहैल (21) पुत्र इसरार, निवासी रेतेवाला, थाना कैराना, शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष नेगी, कांस्टेबल विनय थपलियाल और महिला कांस्टेबल सोनम शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला