उज्जैन: हत्या की तस्दीक करवाने गए आरोपियों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने सिखाया सबक
उज्जैन, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को ट्रैक्टर एजेंसी संचालक की हत्या के 4 आरोपियों का पुलिस ने घटना स्थल पर जूलूस निकाला और पूरी घटना की मौके पर आरोपियों के साथ तस्दीक की। तस्दीक के दौरान चारों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने सबक किख़या। सातों आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 3 से पुलिस थाने में पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस की टीम जब आरोपियों को घटना स्थल पर तस्दीक कराने के लिए लेकर पहुंची तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चारों को मौके पर ही सबक भी सिखाया।
गौरतलब है कि ट्रैक्टर एजेंसी संचालक ऋषिनगर एक्सटेंशन निवासी यश पिता विजय नारायण मित्तल 27 वर्ष,गुरुवार रात अपने पांच दोस्तों के साथ कार से फ्लैट पर छोडऩे जा रहा था। कार दमदमा मोड़ के पास पहुंची तो कुछ युवक सडक़ पर खड़े थे। रास्ता बाधित होने पर यश ने युवकों को साइड देने के लिए कार का हॉर्न बजाया था। मामूली बात को लेकर युवकों ने यश और उसके दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें यश की मौत हो गई थी जबकि उसका दोस्त अभय व्यास और मंगल घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने विशाल पिता नारायण सिंह ठाकुर, विजय ठाकुर पिता नारायण सिंह ठाकुर, करण पिता राजेश सभी निवासी दमदमा और सागर पिता रतनङ्क्षसह तनोडिय़ा निवासी विश्वविद्यालय परिसर को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार आयुष, शेंटू और आकाश को भी हिरासत मेें ले लिया गया है। फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है।
आम लोगों में असुरक्षा का भाव: अग्रवाल समाजयश मित्तल की हत्या से आक्रोशित अग्रवाल समाज के लोगों ने शनिवार को माधव नगर थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपना आक्रोश जताया। अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष निमेष अग्रवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मित्तल सहित करीब 50 समाजजन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। निमेष अग्रवाल ने कहा कि शहर में छोटी-छोटी बातों पर युवक चाकू निकालकर हमला कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ उनके अवैध निर्माणों की भी जांच कर कार्रवाई करने की मांग रखी। सीएसपी दीपिका शिंदे ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
माधवनगर थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि यश मित्तल की हत्या के आरोप में पकड़ाए विशाल ठाकुर, विजय ठाकुर, करण और सागर तनोडिय़ा को माधवनगर थाने की टीम शनिवार दोपहर में तस्दीक के लिए दमदमा स्थित घटना स्थल पर लेकर पहुंची। जहां पर कुछ देर बाद ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की पकड़ मजबूत होने के कारण आरोपियों का प्रयास असफल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को सबक सिखाया। पुलिस की कार्रवाई को देखने के लिए सडक़ पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

