तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई मौत
जगदलपुर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। शहर से लगे नियानार बाईपास के पास बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान डमरूधर नाग और प्रदीप कश्यप के रूप में हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसा किस वजह से हुआ और ट्रक चालक की स्थिति क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी इस मार्ग पर हुए हादसे में लोगों की जान जा चुकी है। नियानार बाईपास के इस हिस्से में पहले भी कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। देर रात हुए हादसे में मृतकों के शवों का आज गुरूवार काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया गया ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

