home page

सारण में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

 | 
सारण में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार


सारण में स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार


सारण, 21 जून (हि.स.)। पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने 10.71 ग्राम स्मैक बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साढा रोड मस्जिद के सामने कुछ युवकों द्वारा नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को धर पकड़ा। अंचलाधिकारी सदर की मौजूदगी में जब दोनों की विधिवत तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 10.71 ग्राम स्मैक जब्त की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मौना साढा रोड निवासी अनुराध कुमार पाण्डेय उर्फ बाबा और रोहित कुमार के रूप में की गई है।

इस मामले में नगर थाना कांड संख्या-554/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है गिरोह से जुड़े अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार