home page

नवादा में चाकूबाजी में दो युवकों की मौत,दो गम्भीर रूप से घायल

 | 
नवादा में चाकूबाजी में दो युवकों की मौत,दो गम्भीर रूप से घायल


नवादा, 25 मई (हि.स.)।बिहार के नवादा में आपसी विवाद के बाद सोमवार को दो लोगों की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दो गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया।

चाकूबाजी की घटना में महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना नवादा जिले की नरहट थाना क्षेत्र की छोटी पाली गांव की है। मृतकों की पहचा 20 वर्षीय मो. कासिफ़ और मोहम्मद अहमद मियां के रूप में हुई है ।जबकि मोहम्मद आतिफ, मोहम्मद आमिर और एक महिला बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

नवादा के एसपी अभिनव अभियान ने बताया कि फहीम मियां का भाई समीर मियां के साथ आरिफ मियां का जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर हुए मुकदमे में सोमवार को फहीम मियां जमानत कराने न्यायालय गया था ।

न्यायालय में जमानत नहीं मिलने के कारण फहीम मियां जेल चला गया ।जिससे नाराज होकर उसका पुत्र फोटान मियां तथा पियाजू मियां ने आरिफ के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें आरिफ मियां का पुत्र काशिफ के साथ दो लोगों की मौत घायल होने के कारण घटनास्थल पर ही हो गई ।

दो गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है ।गांव में तनाव व्याप्त है भीषण तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बोलते नाथ कर दिए गए। विशेष रिपोर्ट के प्रतिष्ठा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन