नवादा में युवकों में शरारती विवाद के बाद चली गोली ,दो घायल
नवादा, 14 नवंबर (हि.स.)। जिले के वारिसलीगंज नगर पर्षद के कृष्णापुरी मुहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी के पास युवकों के बीच शनिवार को आपसी विवाद के बाद गोली चली, जिसमें गौरक्षणी मुहल्ला के दो युवकों के पैर में गोली लगी।जिन्हें परिजन इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर आये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.सूचना के बाद थानाध्यक्ष एवं पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी तथा पंकज कुमार सैनी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी .
मारपीट के बाद बढ़ा विवाद, फिर हुई फायरिंग
गौरक्षणी मुहल्ला निवासी मुन्ना राम का 24 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को किसी बात को लेकर ठाकुरबाड़ी निवासी शंभु पाठक के पुत्रों से विवाद हो गया था. दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी. जिसके बाद दोनों युवकों के बीच विवाद बढ़ गया. इस बीच गोली चलने से अमन कुमार (24 वर्ष) तथा अखिलेश कुमार (26 वर्ष) घायल हो गये।
मामले की जांच में जुटी पुलिस, कर रही छापेमारी
जख्मी को इलाज को लेकर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया. बाद में एसडीपीओ पकरीबरावां सुजय विद्यार्थी तथा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि संबंधित अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

