home page

एनजेपी स्टेशन पर आग्नेयास्त्रों के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

 | 
एनजेपी स्टेशन पर आग्नेयास्त्रों के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 26 अक्टूबर (हि. स.)। ट्रेन के जरिए हथियारों की तस्करी की कोशिश को एनजेपी स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने नाकाम कर दिया है। संयुक्त अभियान चलाकर पुलिस ने विवेक एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में तलाशी के दौरान बिहार के दो युवकों को आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान रोहन कुमार (20) और गुड्डू कुमार (19) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार देर रात सिलीगुड़ी जीआरपी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एनजेपी जीआरपी की पुलिस ने अभियान चलाया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची डाउन विवेक एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे में तलाशी ली गई। संदेह के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके स्कूल बैग की तलाशी ली गई, जिसमें आग्नेयास्त्र बरामद हुए।

एनजेपी जीआरपी आज दोनों आरोपितों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार