home page

छिंदवाड़ा में बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों में मारपीट, बोतल से हमले में एक घायल

 | 
छिंदवाड़ा में बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों में मारपीट, बोतल से हमले में एक घायल


छिंदवाड़ा में बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों में मारपीट, बोतल से हमले में एक घायल


छिंदवाड़ा, 25 जुलाई (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान एक युवती पर बीयर की बोतल से हमला किए जाने का आरोप है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां देहात थाना क्षेत्र स्थित एक थाई स्पा मसाज सेंटर में कार्यरत हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक युवती ने दूसरी के सिर पर बीयर की बोतल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घायल युवती फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य में सुधार की पुष्टि होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan