home page

नोएडा में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, सामान भी बरामद

 | 
नोएडा में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, सामान भी बरामद


नोएडा, 09 सितंबर (हि.स.)। नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन और 14 हजार रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया है। इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि सुमित पुत्र कृपाल और सुमित पुत्र नेकराम को थाना एक्सप्रेस- वे पुलिस ने आज सेक्टर 135 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए तीन मोबाइल फोन, दो सोने की चेन, लूटी हुई सोने की चेन बेचकर इकट्ठी की गई 14 हजार रुपए की नगदी, एक देशी तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी