home page

दो शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचे व नकदी बरामद

 | 
दो शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचे व नकदी बरामद


बाराबंकी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। हैदरगढ़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, चोरी में प्रयुक्त बाइक, उपकरण और 14,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुनील कुमार लोध निवासी केल्हनुआ और मो. नईम निवासी कुरैशी वार्ड, हैदरगढ़ के रूप में हुई।

थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे के अनुसार दोनों दिन में रेकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में दोनों ने लोनीकटरा क्षेत्र में चोरी तथा अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की नाक की कील छीनने की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी में .315 व .12 बोर के दो तमंचे, कारतूस, दो टॉर्च, दो प्लास, दो पेचकस, एक रेती और हीरो पैशन प्रो बाइक शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी