home page

दो बकरी चोर गिरफ्तार

 | 

गुवाहाटी, p8 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर की फटाशील पुलिस ने बकरी चोरी मामले में शामिल दो चोरों को 11 चोरी की बकरी समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान (22बीएच-9894के) बलेनो वाहन से 11 बकरियों को बरामद किया गया है। जिसे चुरा कर लाया गया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान अशरफ अली और मंटू अली के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपित बरपेटा जिले के रहने वाले बताए गए हैं। कार का जो रजिस्ट्रेशन है वह रजिस्ट्रेशन केंद्र सरकार की नौकरी प्राप्त लोगों को दिया जाता है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी