home page

अनूपपुर: आठ किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी में थे

 | 
अनूपपुर: आठ किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी में थे


अनूपपुर, 22 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की रात लपटा-निगौरा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर कब्जे से 8.207 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 56 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी स्टेशन रोड की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर आते दिखे। पुलिस को देख भागने लगे आरोपी थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी स्टेशन रोड की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर आते दिखे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजे के पैकेट बरामद हुए।

पूछताछ में पता चला क‍ि 53 वर्षीय रम्मू चढ़ार और 54 वर्षीय रामदयाल कुम्हार दोनों आरोपी जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। रम्मू के बैग से 5 पैकेट और रामदयाल के बैग से 3 पैकेट गांजा मिला। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह यह खेप छत्तीसगढ़ से खरीदकर लाए थे। इस अवैध मादक पदार्थ को जैतहरी और आसपास के ग्रामीण बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय संपर्कों की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला