home page

विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

 | 

बेतिया, 25 फ़रवरी (हि.स.)। जगदीशपुर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर झखरा बजार से कार्रवाई करते हुए बाइक पर विदेशी शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बहुअरवा का रूपेश कुमार तथा झखरा के डोमा मियां के रूप में हुई है.थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र से दो कारोबारी विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर मोतिहारी की ओर जाने वाले हैं।

सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और संदिग्ध मार्गों पर घेराबंदी की.इसी दौरान जैसे ही दोनों कारोबारी बाइक से पहुंचे, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी कुल 136 पीस विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में विधि-सम्मत कांड दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक