(अपडेट) पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दाेनाें की माैत
रायपुर 06 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही दो सालियों पर गोली चला दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि की आज बुधवार सुबह अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हुई है।
पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपित जितेंन्द्र वर्मा पेशे से बाउंसर है, घर पर परिवारिक विवाद होने से उसकी पत्नी अलग बहनों के साथ रह रही थी। मंगलवार देर रात जितेंद्र पत्नि और बच्चे से मिलने आया था जिसे दोनों बहनों ने रोका।इससे आक्रोशित जितेंद्र वर्मा ने दुर्गेश्वरी और गीतांजलि को अपनी पिस्टल से गोली मार दी, इसमें एक की मौत हो गई और दूसरी ने आज सुबह उपचार के दाैरान दम ताेड़ दी।
घटना के बाद आरोपित जितेंद्र वर्मा ने पंडरी थाने पहुंच सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल कर लिया है और लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों को गोली मारने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

