उधार के पैसे मांगने पर दो बहनें दे रही हैं बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी
| Oct 27, 2026, 12:10 IST
नोएडा, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नाेएडा में थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ऋतिक कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक कंपनी में काम करते हैं। उसी कंपनी में काम करने वाली प्रतिभा तथा उसकी बहन ने उनसे 90 हजार रुपये उधार लिया था। पीड़ित के अनुसार जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों बहनों ने उसे धमकी दी कि अगर पैसे वापस मांगे तो बलात्कार के मुकदमे में फंसा देंगे। पीड़ित के अनुसार वह दोनों बहनों की धमकी से डरा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

