home page

रोडरेज में दो पक्षों में चली गोली, तीन घायल

 | 
रोडरेज में दो पक्षों में चली गोली, तीन घायल


नोएडा, 17 नवंबर (हि.स.)। नाेएडा के थाना जेवर क्षेत्र में मंगलवार सुबह साइड देने के विवाद में हुए रोडरेज में दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों की तरफ से गोली चलाई गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि आज सुबह थाना जेवर क्षेत्र के बंकापुर गांव की नहर पटरी पर दो पक्षों के बीच वाहनों की साइड देने को लेकर विवाद हुआ। प्रथम पक्ष बंकापुर गांव निवासी है, जो की स्कॉर्पियो कार में सवार था, जबकि द्वितीय पक्ष ग्राम गढ़ी का रहने वाला है। यह पक्ष थार जीप में था। दोनों पक्षों में साइड देने को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस मारपीर के दाैरान दोनों पक्षों की तरफ से गोलियां चलाई गईं। इस घटना में स्कार्पियो सवार विशाल (28) तथा चिंटू (30) को गोली लगी, जबकि थार जीप में सवार सौरभ को भी गोली लगी है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी