home page

पुलिस की गोली से दो पुलिस कर्मियों की मौत

 | 

कामरूप (असम), 03 सितंबर (हि.स.)। कामरूप ग्रामीण जिले के बोको इलाके में एक पुलिस जवान द्वारा एके 47 राइफल से चौकी प्रभारी और एक अन्य सहकर्मी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गामोरीमुरा पुलिस पहरा चौकी के प्रभारी इंद्रजीत बोरा और पुलिस जवान फजरुल अली की अन्य एक पुलिस जवान ने ऐके 47 राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी । दोनों पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले अन्य पुलिसकर्मी चिरंजीवी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । चिरंजीवी ने प्रभारी और अन्य एक सहकर्मी को गोली क्यों मारी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है । पुलिस इस संबंध में हत्या का एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पुलिस जवान से सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी