home page

ड्रग्स समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 | 

दक्षिण सालमारा (असम), 06 मई (हि.स.)। दक्षिण सलमारा मानकाचार जिले के फकीरगंज पुलिस ने ड्रग्स विरोधी अभियान के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात चलाए गए अभियान के दौरान फकीरगंज थाना क्षेत्र से ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इकबाल हुसैन और गजीबुर रहमान के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने 144.55 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी