home page

ड्रग्स समेत दो गिरफ्तार

 | 

गुवाहाटी, 22 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी की नूनमाटी पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान थाना क्षेत्र इलाके से ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

नूनमाटी पुलिस ने बुधवार को बताया है कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान अभिषेक घोष और मिंकू मनी डेका उर्फ मईना के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों तस्करों में से मिंकू मनी डेका रिटायर पुलिस अधिकारी का पुत्र बताया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने अभियान के दौरान 21.57 ग्राम हेरोइन , नगद धन के अलावा कई प्लास्टिक के खाली कंटेनर बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी