मेघालयः चोरी के टायर समेत गिरफ्तार दो चोर
रि-भोई (मेघालय), 17 नवंबर (हि.स.)। मेघालय के रि-भोई जिलांतर्गत बर्नीहाट थाना क्षेत्र इलाके से स्थानीय लोगों की मदद से दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार खानापारा थाना क्षेत्र के ग्यारह माइल इलाके में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के किनारे स्थित एक टायर की दुकान से चोरों का एक दल टायर चुराकर फरार हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बर्नीहाट पुलिस ने थाना क्षेत्र इलाके के चौदह माइल स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से दो चोरों को गिरफ्तार किया गया।
हालांकि, अन्य दो चोर चोरी करने के बाद से ही फरार हो गए। पकड़े गए चोरों की पहचान हेप एरिक और आईबोंग के रूप में की गई है। दोनों मेघालय के रि-भोई जिले के.नग्पो थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं । चोरी के टायरों को चोरों के पिक अप वाहन (एमएल-05एई-5988) से बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

