home page

जंगली हाथी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

 | 
जंगली हाथी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार


जंगली हाथी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार


जंगली हाथी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार


जंगली हाथी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार


मोरीगांव (असम), 16 नवंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड पुलिस ने जंगली हाथी की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि जागीरोड थाना क्षेत्र के सिलसां इलाके में दो दिन पूर्व एक जंगली हाथी मृत अवस्था में पाया गया था। वन विभाग के साथ की गई जांच के दौरान पाया गया की जंगली हाथी को गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर सिलसां के जुरमन पातर और लाहरीघाट के बिकेन बसूमतारी को एक हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में वन प्राणी अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों तो से सघन पूछताछ कर रही है ।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी