home page

दो अपराधी गिरफ्तार

 | 
दो अपराधी गिरफ्तार


गुवाहाटी, 29 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर की दिसपुर पुलिस ने छिनैती मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दिसपुर पुलिस स्टेशन की ईजीपीडी टीम ने एक छिनैती मामले की जांच के बाद दो मुख्य आरोपियो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुआलकुची निवासी राहुल दास (25) और जोगीघोपा निवासी रहीम अली (23) को के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने अभियान के दौरान छीना हुआ बैग, एक सोने का लॉकेट और एक स्कूटी (एएस-01जीडी-5797) बरामद कर जब्त कर लिया। घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी