home page

गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार


गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 27 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के गोरचूक पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र इलाके में चलाएं गए अभियान के दौरान गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान दुलाल मियां (28, पुठिमारी) और सैफुल अली (26, बरपेटा ) के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से 1.540 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। वहीं पुलिस ने गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी