भारी मात्रा में याबा टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार
| Mar 2, 2026, 08:25 IST
श्री भूमि (असम) 02 मार्च (हि.स.)। श्री भूमि जिला पुलिस ने भारी मात्रा में याबा टैबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डा. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया के जरिए दी।
मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री भूमि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर 30,000 याबा टैबलेट जब्त किए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिससे आपूर्ति श्रृंखला को आगे बढ़ने से पहले ही काट दिया गया। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने असम पुलिस और श्री भूमि पुलिस की सराहना की है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

