home page

विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या

 | 
विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या


नोएडा, 03 मार्च (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली लता पत्नी अमन निवासी कस्बा दादरी उम्र 21 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दिनेश पुत्र राम भरोसे उम्र 33 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी