home page

महिला सहित दो लोगों के साथ लूटपाट

 | 
महिला सहित दो लोगों के साथ लूटपाट


नोएडा, 25 मार्च (हि.स.)। थाना फेस-दो क्षेत्र से बाइक सावरा अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसका बैग छीन लिया। पीड़ित के बैग में लैपटॉप, नकदी, डेबिट कार्ड आदि रखा था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के इको विलेज -प्रथम में रहने वाले विपिन बिहारी गौतम पुत्र राजकुमार गौतम ने बुधवार काे बताया कि वह ऑटो रिक्शा में सवार होकर सेक्टर 142 स्थित अपने ऑफिस से अपने घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह फेस- दो के पास पहुंचे बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। उन्होंने उनसे उनका बैग छीन लिया। उनके बैग में लैपटॉप, डेबिट कार्ड, लैपटॉप का चार्जर, लंच बॉक्स, नकदी आदि रखी हुई थी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गुंजन चावला निवासी सेक्टर 27 ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दोपहर के समय डी- ब्लॉक मार्केट से सेक्टर 27 की तरफ जा रही थी, इंदिरा मार्केट के पास डिवाइडर पार करते समय बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से करीब डेढ़ तोले सोने की चेन लूट लिया। लूट करने के बाद बदमाश गलत दिशा से बाइक चलाते हुए भाग गए। पीड़िता के अनुसार उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन कोई उनकी मदद करने नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी