दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दो पहिया वाहन बरामद
नोएडा, 05 मई (हि.स.)। नाेएडा में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने साेमवार की बीती रात को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 12 दाेपहिया वाहन चाकू भी बरामद किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने मंगलवार काे बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर अनिकेत उर्फ अंकित पुत्र वीरेंद्र सिंह तथा रतन सिंह उर्फ रवि पुत्र आनंद सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशान देही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 दुपहिया वाहन जिसमें 11 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी है, बरामद किया है। आरोपिताें के पास है पुलिस ने एक-एक चाकू भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाशों की गिरफ्तारी सेक्टर 11 के पास से हुई है। ये बदमाश सेक्टर 11 के पास स्कूटी पर सवार होकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से खड़े थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। ये बदमाश पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

