एसएसबी ने 2.77 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो महिला को किया गिरफ्तार
अररिया 24 सितम्बर(हि.स.)।
एसएसबी 56वीं वाहिनी की बीआईटी टीम ने जोगबनी में बड़ी कार्रवाई करते 2 लाख 77 हजार 800 नेपाली करेंसी के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दोनों महिला नेपाल के उदयपुर की रहने वाली नेपाली नागरिक है।एसएसबी ने पूछताछ के बाद दोनों महिला नागरिकों को अग्रिम कार्रवाई के लिए गुरुवार को फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।गिरफ्तार दोनों महिला ने बरामद रूपये को लेकर कोई ठोस जानकारी और साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया।
एसएसबी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि बीआईटी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीसीपी गेट जोगबनी भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 180 से लगभग 05 मीटर की दूरी पर भारत साइड में यह कार्रवाई की।गिरफ्तार नेपाली महिला नेपाल के उदयपुर की रहने वाली प्रतिमा सन्यासी और जमुना मटराई है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

