home page

सिकटी थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

 | 
सिकटी थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार


अररिया 09 अक्टूबर(हि.स.)।

सिकटी थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को दो नेपाली नागरिकों को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके पास से 7.09 ग्राम स्मैक और एक नेपाली नंबर प्लेट वाली बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के मोरंग जिला के रमाइलो निवासी कुशल राय पिता मेन कुमार राय और मोरंग जिला के केरिन निवासी यूनिक भुजैल पिता बम बहादुर भुजैल के रूप में हुई है।

सिकटी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और एसएसबी की टीम ने सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। तलाशी में स्मैक और बाइक बरामद हुई।मामले में सिकटी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों को कोर्ट भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि सीमा क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर