home page

नोएडा में दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकराई , एक युवक की मौत, दो घायल

 | 
नोएडा में दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकराई , एक युवक की मौत, दो घायल


नोएडा, 17 जून (हि.स.)। नाेएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास बीती रात दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गई। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बुधवार सुबह एक युवक की मौत हो गई।

थाना बादलपुर के प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे दो भाई अरशद रजा ( 30 वर्ष ) और अरमान की मोटरसाइकिल में एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बुधवार सुबह को उपचार के दौरान अरशद रजा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अरमान और एक अन्य युवक उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी