home page

दो साधु वेशधारियों पर नाबालिग से दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज

 | 

न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी, गहन जांच में जुटी वृंदावन पुलिस

मथुरा, 25 मई (हि.स.)। वृंदावन तीर्थनगरी के एक आश्रम से जुड़े दो साधु वेशधारियों रामअखंड दास और बालगोविन्द दास के विरुद्ध एक नाबालिग विद्यार्थी के साथ दुराचार और मारपीट करने के आरोप में कोतवाली वृंदावन में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बनारस और वृंदावन के आश्रमों में इस घटना को अंजाम दिया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पूर्व में पुलिस स्तर पर उचित कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद अब कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वृंदावन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार