home page

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दाे गिरफ्तार

 | 

सिद्धार्थनगर, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर कोइलहवा में पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान में छापा मारकर नकली शराब बनाने के एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मौके से भारी मात्रा में सामग्री व शराब भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बांसी थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कोइलहवा में कुछ लोगों द्वारा किराए के मकान में नकली शराब बनाने का कार्य करने की सूचना बांसी पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मकान पर छापा मारा।

इस दौरान टीम को नकली ढक्कन, बारकोड, सील रेपर व कुछ नकली शराब भी मिला। इस कार्य मे शामिल स्थानीय निवासी बलराम जायसवाल और हरदाेई के प्रदीप कुमार काे गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि हम लोग नकली शराब बनाकर नेपाल सीमा से सटे शराब की दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को बेचते थे। इससे सरकारी राजस्व का नुकसान और हमारा फायदा हाेता था। पुलिस ने दाेनाें तस्कराें के खिलाफ कार्रवाई की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी