home page

विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत

 | 
विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत


नोएडा, 25 जुलाई (हि.स.)। जिले के दाे अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात काे हुए सड़क हादसे में दाे लाेगाें की माैत हाे गई।

पुलिस के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र में दादरी बाईपास के पास शुक्रवार की देर रात को एक ट्रैक्टर चालक ने युवक काे कुचल दिया, जिससे उसकी माैत हाे गई।

तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के लोग की सहायता से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक पैदल जा रहे थे ,तभी यह घटना हुई।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि थाना क्षेत्र में आज हुए एक सड़क हादसे में रामनारायण यादव पुत्र फूलचंद उम्र 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी