home page

7.14 ग्राम स्मैक और 23 हजार नगद के साथ दो नशे के कारोबारी गिरफ्तार

 | 
7.14 ग्राम स्मैक और 23 हजार नगद के साथ दो नशे के कारोबारी गिरफ्तार


अररिया, 15 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार को परवाहा के घिवहा में गुप्त सूचना पर दो अलग अलग घरों में छापेमारी कर 7.14 ग्राम स्मैक,23 हजार रूपये नगद राशि,डिजिटल तराजू के साथ नशे के कारोबार करने वाले दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया।

फारबिसगंज थाना पुलिस ने एसडीएम अभय कुमार तिवारी द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के साथ छापेमारी की।सबसे पहले घिवहा वार्ड संख्या 2 में रामचंद्र यादव पिता मलिक चंद यादव के घर पर छापेमारी की,जहां से काला प्लास्टिक में रखे 2.47 ग्राम स्मैक,20 हजार रूपये नगद बरामद किया गया।

पुलिस ने रामचंद्र यादव को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्मैक की बिक्री का यह रकम है।उसके बाद छापेमारी दल ने घिवहा वार्ड संख्या 4 में शिव कुमार यादव पिता सुरेश यादव के घर छापेमारी की। जहां से छापेमारी दल ने 4.67 ग्राम स्मैक और तीन हजार रूपये नगद के साथ डिजिटल तराजू बरामद किए।पुलिस ने दोनों आरोपित रामचंद्र यादव और शिव कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर अजय कुमार पासवान के द्वारा दोनों आरोपतों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड फारबिसगंज थाना में दर्ज कराया गया है।गिरफ्तारी और स्मैक सहित नगद राशि बरामदगी की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर