home page

दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, आराेपिताें दंपति और बेटा भी शामिल

 | 
दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार, आराेपिताें दंपति और बेटा भी शामिल


बांदा, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या कर शव पानी से भरे गड्ढे में छिपाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपिताेंं में पति-पत्नी और उनका बेटा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपिताें को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने बताया कि 30 सितंबर को नंदवारा गांव निवासी मनोज (6) और युवराज (4) के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो दोनों बच्चों के शव घर के पास स्थित पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई थी। बच्चों के पिता भईयाराम की तहरीर पर एक अक्टूबर को नरैनी थाने में समाजवादी पार्टी नेता महेंद्र पाल वर्मा समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की थीं। नरैनी पुलिस टीम ने शनिवार को पनगरा नहर पुलिया के पास हड़हा-कबौली मार्ग से पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया हैं। इनमें ग्राम नंदवारा निवासी भवानीदीन की पत्नी श्यामलली और उसका बेटा अखिलेश

उसका बेटा अखिलेश, पत्नी श्यामलली, लम्बरी उर्फ रामप्रसाद और सुरेंद्र पुत्र भइयालाल शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह