home page

कोरियर से पहुंचा थाईलैंड से नेपाल गांजा,भारत भेजने की थी तैयारी,दो भारतीय सहित दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

 | 
कोरियर से पहुंचा थाईलैंड से नेपाल गांजा,भारत भेजने की थी तैयारी,दो भारतीय सहित दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार


अररिया 06 सितम्बर(हि.स.)।

नेपाल को ट्रांजिट बनाकर नशीले पदार्थ को भारत तस्करी करने का मामला दर्जनों बार सामने आ चुका है।लेकिन अब ड्रग्स माफिया थाईलैंड से नेपाल मंगवाकर गांजा के खेप को भारत सड़क मार्ग से भेज रहे हैं। सीमा पार कोशी प्रदेश मे पहला मामला सामने आने के बाद अब धनकुटा के गांजे के बाद थाईलैंड के गांजे का नेटवर्क भी सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है

नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रवक्ता दुर्गा राज रेगमी के अनुसार काठमांडू के दिल्ली बजार स्थित गोश्वारा डाक कार्यालय के माध्यम से इटहरी भेजने के लिए मंगाई गई गांजा के कारोबार में शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।कारोबारी के द्वारा इटहरी भेजने के लिए तैयार किए गए पार्सल पर संदेह होने पर जांच करने पर पार्सल में थाईलैंड से आया हुआ 910 ग्राम गांजा बरामद किया गया।कंट्रोल डिलीवरी के माध्यम से इटहरी भेजा गया था,जिसे शंका होने पर जांच के क्रम मे थाईलैंड के गांजा होने कि पुष्टि हुई है। जिसके बाद इस पार्सल को रिसीव करने आए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसएसपी सुबास बोहरा के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगो मे सुनसरी जिले के धरान उप महानगरपालिका 15 स्थित मिलन पथ निवासी 19 वर्षीया जेसिका तामांग और धनकुटा की छथर जोरपाटी की रहने वाली 25 वर्षीया तारा मगर को गिरफ्तार किया गया है। वही इसके रूम कि तलाशी के दौरान ब्यूरो की टीम ने अतिरिक्त 1 किलो थाई गांजा बरामद किया।गांजे के खेप लेने पहुंचे दो भारतीय नागरिक को भी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसएसपी सुबास बोहरा के अनुसार,गांजा के खेप लेने के लिए भारत से आए अन्य दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की शाखा कार्यालय विराटनगर की टीम और इलाका पुलिस कार्यालय धरान पुलिस के सहयोग से गांजे के खेप लेने आये भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक कि पहचान केरल के कन्नौर जिला के प्यरला पंचायत के सेरी वार्ड संख्या 3 निवासी 24 वर्षीय सारोन सुनील तिया और 22 वर्षीय अमल आर हैं।गिरफ्तार आरोपियों को इलाका पुलिस कार्यालय धरान में रख कर अनुसंधान किया जा रहा है ।

पुलिस को प्रारम्भिक अनुसंधान मे पता चला है कि गांजे के खेप को सड़क मार्ग से नेपाल से भारत ले जाने की योजना थी।जिसके बाद इसे रेल से केरल ले जाना था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसएसपी के अनुसार कोशी प्रदेश के सीमा क्षेत्र से सटे इलाके मे पहली बार विदेशी गांजे की खेप मिलने के बाद इसके कारोबारी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय हो कि इससे पूर्व सीमा क्षेत्र के आंखा अस्पताल के मारुती वैन से गांजे की खेप बरामद की गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर