दुबई से साेना मंगाने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार
लखनऊ, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मंगलवार काे सोना की तस्करी करने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से 203.92 ग्राम सोने का बुरादा भरा कैप्सूल बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो. मुस्ताक ने मंगलवार को बताया कि सरोजनी नगर थाना पुलिस ने बलरामपुर निवासी दीपक वर्मा और रामप्रताप दुबे को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि बलिया का रहने वाले महबूब आलम ने तीन अगस्त काे सराेजनीनगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया। उसने बताया कि 27 जुलाई काे दुबई से अमाैसी एयर पाेर्ट पर पहुंचा था। उसे रिसीव करने लिए पहले से एयरपाेर्ट पर बलरामपुर निवासी दीपक वर्मा, राम प्रताप दुबे माैजूद थे। आराेप है कि दाेनाें ने उसे कार में बैठाया और आलमबाग बस अड्डे पर छाेड़कर उसका ट्राली बैग और अन्य सामान लेकर फरार हाे गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार काे दीपक वर्मा और रामप्रताप दुबे काे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सोना तस्करी करते हैं। उनके इस संगठित गिरोह में राजस्थान, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। वह लोग ऐसे लोगों को खोजते है, जो गल्फ कन्ट्री से वापस भारत आना चाहते हैं। हम लोग उन्हें भारत वापस आने के लिए टिकट और पैसों का लालच देते है। जब वह लोग राजी हो जाते है तो उनकी मदद से सोना दुबई से भारत में मंगवाते हैं। महबूब आलम भी भारत आना चाहता था। दुबई में बैठे उसके गिरोह के लोगों ने महबूब को सोने का बुरादा एक कैप्सूल में भरकर दिया था। जब वह अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उन लोगों ने उसे रसीव कर लिया। बरामद माल का कुछ हिस्सा अपने गिरोह में शामिल लोगों को भी देना था, लेकिन उनके मन में लालच आ गया। इस पर उन्होंने महबूब आलम को आलमबाग बस अड्डे पर छोड़कर भाग गये थे। पुलिस ने आज उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ने बताया कि महबूब आलम तीन साल बाद दुबई से वापस लौटा है। उससे पता चला है कि काम न मिलने की वजह से उसकी माली हालत बिगड़ गई थी। वह भारत वापस लौटना चाहता था, तभी वह सोना की तस्कर गिरोह के झांसे में आ गया। गिरोह के लोगों ने उसके बैग में सोने का बुरादा भरा कैप्सूल भेजा था। फिलहाल पुलिस उसके बारे में भी पता लगा रही है।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

