home page

नाेएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

 | 
नाेएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार


नोएडा, 25 फ़रवरी (हि.स.)। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बुधवार काे बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने उदय राय पुत्र गंगा राय निवासी सेक्टर 142 तथा अर्जुन कुमार पुत्र परमानंद महतो निवासी सेक्टर 93 को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से गांजा तस्करी करके एनसीआर में बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी सेक्टर 17 के पास से हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी